व्यापार जगत

सोने में जोरदार तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानें आज के ताजा दाम

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में तेजी देखने को मिली जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने के भाव बढ़े हैं जबकि चांदी सस्ती हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार, 24 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा अंतर नजर आया। सुबह सोने 0.56 प्रतिशत की बढ़ता के साथ प्रति 10 ग्राम 1,63,346 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। पिछले महीने से तुलना में अब तक सोना 20,000 रुपए तक मंहगा हो चुका है। चांदी की कीमतों की बात करें तो आज इसमें 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आज MCX पर एक किलो चांदी 2,45,860 रुपए पर कारोबार कर रहा था। चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,00,780 रुपए प्रति किलो से अभी भी 1,54,320 रुपए पीछे चल रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल पर बनी हुई है।

वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी करीब 0. 91 फीसदी गिरकर 68.895 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी की चाल एक दूसरे से अलग रही।

सोमवार के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग अलग रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां सोने का भाव बढ़ा वहीं चांदी की कीमत में गिरावट रही। घरेलू बाजार में भी यही तस्वीर देखने को मिली। सोने के भाव में तेजी रही जबकि चांदी के दाम नीचे आए।

कीमती धातुओं की कीमतों में होने वाले बदलाव पर निवेशकों की नजर बनी रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।  

Show More

Related Articles

Back to top button