दुनिया जहां

भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में ईद मिलाद-उन-नबी 28/09/2023 को मनाया जाएगा

ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। यह उत्सव मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है। मिलाद-उन-नबी इस्लामी माह के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 11वें और 12वें दिन मनाया जाता है। मोहम्मद साहब ने अल्लाह के हुक्म से जिस धर्म को चलाया, उसे इस्लाम कहा जाता है।

सुन्नी मुस्लिम समाज के लोग मोहम्मद साहब के प्यार में बड़े धूम धाम से ये दिन मनाते है। रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मिलादुन्नबी के दिन इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मनाया जाता है। मोहम्मद साहब का पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअ अलैही वसल्लम है। मुस्लिम लोग इस दिन बड़े धूम धाम से पैगंबर साहब के जन्मदिन के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालते है और लोगो को लंगर तकसीम करते है इस दिन लोग घरों और मस्जिदों में पवित्र कुरान पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अपने घरों और पूरे मोहल्ले को लाइटों वा फूलो से सजाते है मान्यता है कि इस दिन कुरान पढ़ने से अल्लाह का रहम बरसता है।

Show More

Related Articles

Back to top button