मनोरंजन

Sana Khan Birthday: कभी ग्लैमर की दुनिया में थीं मशहूर, फिर अचानक छोड़ा शोबिज, अब ऐसी है जिंदगी

सना खान ने ग्लैमर और फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई थी। फिल्मों के अलावा वह टीवी और रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं। हालांकि, अपने करियर के एक दौर में उन्होंने अचानक शोबिज की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। सना ने इसके बाद अपनी जिंदगी को पूरी तरह बदल लिया और धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया।

सना खान का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये है हाई सोसायटी’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी नजर आईं।

सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों में किया काम

सना खान ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा बनकर दर्शकों का ध्यान खींचा। वह सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट’ में भी काम किया। ‘वजह तुम हो’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘धन धना धन गोल’ जैसी फिल्मों में भी सना ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्मों के अलावा सना रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।

मेलविन लुईस संग रिश्ते ने बटोरी सुर्खियां

सना खान की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। वह कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप के बाद सना ने मेलविन पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। एक लाइव चैट के दौरान वह इस रिश्ते को लेकर भावुक भी हो गई थीं और रो पड़ी थीं। साल 2020 में सना खान ने सोशल मीडिया के जरिए ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया।

अचानक शोबिज छोड़ने के फैसले से चौंकाया

सना खान ने बताया था कि वह अब अपनी जिंदगी को धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहती हैं और शोबिज की दुनिया से दूरी बना रही हैं। इसके कुछ समय बाद उन्होंने मौलाना अनस सईद से निकाह कर लिया। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना ने अपनी निजी जिंदगी और परिवार को प्राथमिकता दी। आज वह सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button