हमर छत्तीसगढ़

“शांति, भाईचारे और अनुशासन का पैग़ाम लेकर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी”

रायपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर द्वारा 26 अगस्त 2026 को सुबह 6:00 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा।

जुलूस का निर्धारित मार्ग महबूबिया चौक → मालवीय रोड → जयस्तंभ चौक → शारदा चौक → तात्यापारा चौक → सत्ती बाजार → सदर बाजार रोड → कोतवाली चौक → बैजनाथ से सीरत मैदान रहेगा। प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस को प्रातः 9:00 बजे तक पूर्ण किया जाना है।

“जुलूस हमारी आस्था का प्रतीक है, और अनुशासन हमारी पहचान”

शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर अमन, भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दें तथा आयोजन को पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित बनाए रखने में सहयोग करें।

जुलूस में शामिल सभी लोगों से अपील है कि निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, यातायात बाधित न करें तथा एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन के लिए रास्ता खुला रखें।

आम नागरिकों से भी अनुरोध है कि सुबह 6:00 से 9:00 बजे के बीच जुलूस के निर्धारित मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि जाम एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

कमेटी ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य मुहब्बत, अमन, भाईचारे और पैग़ाम-ए-इंसानियत को मजबूत करना है।

आइए, बड़ी संख्या में शामिल हों और अपने आचरण से यह संदेश दें—
“जश्न भी हमारा, जिम्मेदारी भी हमारी।”

जुलूस-ए-मोहम्मदी | 26 अगस्त 2026 | प्रातः 6:00 बजे
शांतिपूर्ण आयोजन • प्रशासन के निर्देशों का पालन • आमजन की सुविधा का सम्मान

यह जानकारी शहर सीरतुन्नबी कमेटी के मीडिया प्रभारी
अब्दुल नादिर खान द्वारा दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button