IPL 2027: क्या रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? सूर्या और तिलक वर्मा भी रेस में

Mumbai Indians Captain IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी फिलहाल रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने के बजाय सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को संभावित विकल्प के रूप में देख रही है। हालांकि, कप्तान को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को दूसरी टीम के साथ ट्रेड करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस डील सामने नहीं आई है।
सूर्या, तिलक और सैंटनर दावेदार
हार्दिक के टीम छोड़ने की स्थिति में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा कप्तानी के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। सूर्या के पास भारतीय टी20 टीम की कप्तानी का अनुभव है, जबकि तिलक वर्मा को भविष्य के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी कर चुके हैं, हालांकि उनकी दावेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते पांच खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते थे। लेकिन 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का पहला सीजन निराशाजनक रहा, जबकि 2025 में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई।
अब आईपीएल 2027 में मुंबई किसे कप्तानी सौंपेगी, इस पर सभी की नजरें हैं। फिलहाल रोहित की वापसी या किसी नए कप्तान की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।



