हमर छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला मीडिया प्रभारी शमा भारती ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हीरापुर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8, 3 और 2 में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुपरवाइजर मनीषा अग्रवाल सहित द्रवेश नंदिनी, नीता काजवे, अनुराधा राजपूत, लक्ष्मी पाटिल, रमा झा, रंजू एवं गुमान सिंह सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में प्राथमिक शाला हीरापुर के प्रधान पाठक संजय वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार।

Show More

Related Articles

Back to top button