खेल जगत

पाकिस्तान के 3 डेब्यूटेंट बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, 34 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहराया गया अनोखा रिकॉर्ड

रावलपिंडी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के तीन युवा डेब्यूटेंट बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाकर ऐसा कारनामा किया, जो टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले केवल एक बार देखने को मिला था। करीब 34 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दोहराया गया है।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने चार खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया। इनमें तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, अराफात मिन्हास और साकिब खान शामिल हैं। खास बात यह रही कि इन चारों खिलाड़ियों ने शुरुआती दो दिनों में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

तीन डेब्यूटेंट बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

पाकिस्तान की पहली पारी में डेब्यू करने वाले तीन बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। तैयब आरिफ ने 57 रन बनाए, जबकि मोहम्मद ताहा ने 51 और अराफात मिन्हास ने 52 रनों की पारी खेली।

वहीं, चौथे डेब्यूटेंट साकिब खान ने गेंदबाजी में अपना प्रभाव छोड़ा और श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों के मुताबिक, यह केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम के तीन या उससे अधिक डेब्यू करने वाले बल्लेबाजों ने अपने पहले टेस्ट की एक ही पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

1992 में जिम्बाब्वे ने पहली बार किया था यह कमाल

टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड साल 1992 में बना था। उस समय जिम्बाब्वे ने अपने टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला भारत के खिलाफ हरारे में खेला था।

इस मैच में जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू टेस्ट की एक ही पारी में अर्धशतक से ज्यादा रन बनाए थे। एंडी फ्लावर ने 59 रन, ग्रांट फ्लावर ने 82 रन और डेव हॉटन ने शानदार 121 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद लंबे समय तक किसी भी टीम के तीन डेब्यूटेंट बल्लेबाज एक ही टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके। अब पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने 34 साल बाद इस रिकॉर्ड को दोहराया है।

पाकिस्तान ने पहली पारी में खड़ा किया 434 रनों का स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी शानदार रही। मेजबान टीम ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 434 रन बनाकर पारी घोषित की।

पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। इसके अलावा तीनों डेब्यूटेंट बल्लेबाजों के अर्धशत

Show More

Related Articles

Back to top button