हमर छत्तीसगढ़

जगदलपुर में 1.75 करोड़ के सोना चोरी कांड का खुलासा, महिला गिरोह की 5 सदस्य गिरफ्तार; 1015 ग्राम जेवर बरामद

जगदलपुर। दीपावली के दौरान पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची महिलाओं ने शातिर तरीके से करीब 1200 ग्राम सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा पार कर दिया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला फूलो कश्यप समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1015 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो दिनों तक ज्वेलर्स दुकान की रेकी की थी। इसके बाद दीपावली की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बच्ची के झोले में रखकर पार किया सोने से भरा डिब्बा

पुलिस के मुताबिक, वारदात 7 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है। दीपावली के कारण मोती ज्वेलर्स में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान महिलाओं का एक समूह बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ।

आभूषण देखने के बहाने महिलाओं ने दुकानदार और कर्मचारियों को बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच एक महिला ने काउंटर पर रखा सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर अपने साथ आई बच्ची को दे दिया। बच्ची ने डिब्बे को अपने झोले में रख लिया। इसके बाद पूरा समूह सामान्य ग्राहकों की तरह दुकान से बाहर निकल गया।

कुछ समय बाद दुकान से करीब 1200 ग्राम सोने के जेवरात गायब होने का पता चला, जिसके बाद सराफा बाजार में हड़कंप मच गया।

150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर जंगल तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने केवल ज्वेलर्स दुकान ही नहीं, बल्कि आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद पुलिस को संदिग्धों और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों के संबंध में अहम सुराग मिले। स्कॉर्पियो वाहन की मदद से जांच आगे बढ़ी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रायकोट, पथरेली और उड़वा गांव में दबिश दी।

इस दौरान कुछ आरोपी जंगल में छिपे मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी फूलो कश्यप समेत पांच गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के अनुसार, मामले में फूलो कश्यप, मासो कश्यप, पसली माड़वी, शंकर माड़वी और परमेश कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। एक विधि से संघर्षरत बालिका के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1015 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। चोरी गए जेवरात की कुल मात्रा लगभग 1200 ग्राम बताई गई है। शेष आभूषणों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन आरोपी फरार, महाराष्ट्र कनेक्शन की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन आरोपी बूदरू कश्यप, चिंटू मंडावी और एक अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

इसके अलावा गिरोह के महाराष्ट्र से जुड़े होने की आशंका को देखते हुए दूसरे शहरों में भी इसी तरह की वारदातों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले भी अन्य स्थानों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

फिलहाल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और 1015 ग्राम सोने की बरामदगी को

Show More

Related Articles

Back to top button