अपराधहमर छत्तीसगढ़

रायपुर के कमल विहार में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार (कौशल्या माता विहार) इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-13 में मिले शव की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक, निरंजन पाल के परिजनों ने उसी दिन तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके कुछ समय बाद कमल विहार के सेक्टर-13 में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

हत्या की आशंका पर पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button