व्यापार जगत

28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं

देशभर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। UFBU ने पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह, पेंशन सुधार और NPS कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन का विकल्प देने जैसी मांगें रखी हैं।

मंगलवार को हुई सुलह बैठक बेनतीजा रहने के बाद हड़ताल का फैसला बरकरार है। 26-27 सितंबर को वीकेंड होने के कारण 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

हड़ताल के दौरान कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस और काउंटर सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button