मनोरंजन

क्यों खुद से छोटी उम्र के लड़कों को डेट करती हैं मलाइका अरोड़ा? इस शख्स ने खोले एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ से जुड़े राज

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल हैं, जो अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अरबाज खान से तलाक लेने के बाद उनका नाम काफी लंबे समय तक अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा रहा. हालांकि, दोनों अलग हो चुके हैं और मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि वे इस समय डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. अर्जुन कपूर की तरह ही हर्ष और मलाइका की उम्र में भी करीब 19 साल का अंतर बताया जा रहा है. 

इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग ये जानने को बेताब हैं कि आखिर मलाइका हमेशा अपनी उम्र से छोटे लड़कों को ही क्यों पसंद करती हैं? इसी मुद्दे पर एक सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर खुलकर बात की है. उन्होंने मलाइका की पर्सनल लाइफ और उनकी पसंद को लेकर कई बड़े खुलासे किए. जर्नलिस्ट का मानना है कि समाज में अक्सर महिलाओं के छोटे पार्टनर चुनने पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि पुरुषों के मामले में ऐसा कभी भी नहीं होता. 

उन्होंने कहा कि 40 साल के मर्द अक्सर अपने से आधी उम्र यानी 20 साल की लड़कियों को डेट करते हैं और शादी भी कर लेते हैं. समाज ऐसे पुरुषों पर कभी सवाल नहीं उठाता. सच तो ये है कि जो पुरुष अपनी उम्र से काफी छोटी लड़कियों को डेट करते हैं, वे अक्सर अंदर से इनसिक्योर होते हैं. मलाइका जैसी समझदार और इंडिपेंडेंट विमेन उम्र में बड़े पुरुषों को डेट करना पसंद नहीं करती हैं. मलाइका आज के समय में फाइनेंशियल पूरी तरह से इंडिपेंडेंट हैं और अपना ध्यान खुद रख सकती हैं. 

अगर वे किसी उम्र में बड़े शख्स के साथ रिश्ते में आती हैं, तो वहां पाबंदियां और बेवजह के सवाल-जवाब बढ़ सकते हैं. इसके अलावा ये भी एक कड़वी सच्चाई है कि उनकी उम्र के ज्यादातर पुरुष पहले से ही 30 साल की कम उम्र लड़कियों को डेट कर रहे होते हैं. ऐसे में मलाइका के पास उम्र में बड़े इंसान के पास जाने की कोई खास वजह नहीं बचती, इसलिए वे अपने हिसाब से पार्टनर चुनती हैं. सीनियर जर्नलिस्ट का ये भी मानना है कि मलाइका को शायद अपनी बराबरी या अपनी सोच का कोई नहीं मिल पा रहा.

मलाइका एक बेहद सक्सेस, बोल्ड और खुद के दम पर जीने वाली महिला हैं. समाज में अक्सर देखा जाता है कि कई पुरुष एक बेहद सक्सेसफुल विमेन के सामने अपना कॉन्फिडेंस खो देती हैं. पुरुषों का ईगो भी कई बार ऐसे रिश्तों में आड़े आ जाता है. यही वजह है कि आम पुरुष मलाइका जैसी मजबूत महिला के सामने खुद को असहज महसूस करते हैं और उनसे दूर रहने की कोशिश करते हैं. सिर्फ वही पुरुष मलाइका जैसी विमेन के साथ रिश्ता निभा सकते हैं, जो मेंटली मजबूत और लाइफ में तरह से सिक्योर होते हैं. 

मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘छैंया-छैंया’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गानों और कई रियलिटी शोज से अपनी पहचान बनाई. वे समय-समय पर टीवी शो में बतौर जज भी नजर आती रही हैं. इसके साथ वे फिटनेस और फैशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव रहती हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया. उनका एक बेटा अरहान खान है. मलाइका हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं.

Show More

Related Articles

Back to top button