लाइफ स्टाइल

Block करने की झंझट खत्म! बिना नंबर ‘ब्लैकलिस्ट’ किए ऐसे रोकें नहीं उठाने वाली कॉल्स; बस फोन में बदल लें ये सेटिंग्स

Avoid Unwanted Calls: क्या आपके पास कुछ ऐसे ‘खास’ दोस्त या रिश्तेदार हैं, जो दिन भर कॉल करके आपको परेशान कर देते हैं? अगर आपका मूड मार्केटिंग और क्रेडिट कार्ड वालों ने खराब कर रखा है. लेकिन आप उन नंबरों को ब्लॉक नहीं करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. क्या आप जानते हैं कि आपके एंड्रॉयड और आईफोन में एक ऐसी ‘जादुई’ सेटिंग है, जिससे अनजान नंबर से कॉल आने पर आपका फोन बजेगा ही नहीं, लेकिन सामने वाले को यह भी नहीं पता चलेगा कि आपने उसे ब्लॉक किया हुआ है? इससे आपका काम भी हो जाएगा और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसे ब्लॉक किया हुआ है. तो आइए यहां जानते हैं कि आप इस सेटिंग को कैसे यूज कर सकते हैं.

हर दिन बढ़ रही हैं प्रमोशनल कॉल

स्मार्टफोन का इस्तेमाल जितना बढ़ा है, उतनी ही तेजी से टेलीमार्केटिंग और प्रमोशनल कॉल भी बढ़ी हैं. कई बार ऐसा होता है कि काम के बीच अचानक फोन बजने लगता है और उठाने पर पता चलता है कि सामने से कोई ऑफर या योजना बताई जा रही है. इससे लोगों का समय भी खराब होता है और कई बार बार-बार फोन आने से झुंझलाहट भी होने लगती है.

बिना ब्लॉक किए भी मिल सकती है राहत

अगर आप बार-बार नंबर ब्लॉक करने से परेशान हो चुके हैं, तो फोन की एक खास सेटिंग आपके काम आ सकती है. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो जाती हैं. जिससे फोन जोर से नहीं बजेगा और आपको बार-बार परेशान भी नहीं होना पड़ेगा.

क्या है यह ‘साइलेंस’ फीचर?

इस फीचर का नाम ‘Silence Unknown Callers’ है. इसे ऑन करने के बाद, अगर कोई ऐसा नंबर आपको कॉल करता है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तो आपका फोन न तो वाइब्रेट होगा और न ही रिंग बजेगी. कॉल सीधे आपकी ‘रिसेंट कॉल्स’ लिस्ट में दिखाई देगी, ताकि आप बाद में देख सकें कि किसने फोन किया था.

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में है यह फीचर

अधिकतर स्मार्टफोन में यह सुविधा पहले से दी जाती है. एंड्रॉयड फोन में डायलर ऐप की सेटिंग में जाकर अनजान या स्पैम कॉल से जुड़ा ऑप्शन चालू किया जा सकता है. वहीं आईफोन में भी एक फीचर होता है, जिसे ऑन करने के बाद अनजान नंबर की कॉल अपने आप साइलेंट हो जाती है.

ब्लॉक नहीं करना है, तो अपनाएं ये ‘स्मार्ट’ तरीका

एंड्रॉइड और आईफोन दोनों में ‘Do Not Disturb’ (DND) और ‘Focus Mode’ के अंदर यह कमाल का फीचर मिलता है. इसको आप किसी खास नंबर के लिए ‘नो रिंगटोन’ पर सेट कर सकते हैं. इसके लिए उस कॉन्टैक्ट की सेटिंग में जाएं और रिंगटोन में ‘None’ या ‘Silent’ का ऑप्शन चुन लें. इससे कॉल आने पर फोन बिल्कुल शांत रहेगा. वहीं अगर आपको अनजान नंबरों से छुटकारा चाहिए, तो अपने डीएनडी (DND) सेटिंग में जाएं और ‘Allow Calls From’ में जाकर सिर्फ ‘Starred Contacts’ या ‘Contacts Only’ का ऑप्शन चुन लें. इससे अनजान नंबर या अनचाहे लोग आपको परेशान नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही आप चाहें तो सेटिंग्स में जाकर ‘Call Forwarding’ को किसी ऐसे नंबर पर डाइवर्ट कर सकते हैं, जो बंद रहता हो. यह तब काम आता है जब आप बिल्कुल भी डिस्टर्ब नहीं होना चाहते.

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ‘Flip to Shhh’

अगर आप गूगल पिक्सल या कई नए मॉडल वाला एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो ‘Flip to Shhh’ फीचर बड़े काम का है. इस फीचर में जैसे ही आप फोन को स्क्रीन की तरफ से नीचे (Face Down) रखते हैं, वह खुद-ब-खुद साइलेंट मोड पर चला जाता है.

क्या है इस ट्रिक के फायदे?

इन छोटी-छोटी ट्रिक के कई फायदे हैं. अगर आप इनका यूज करते हैं, तो काम के दौरान बार-बार फोन उठाकर ‘क्रेडिट कार्ड’ या ‘लोन’ के ऑफर्स सुनने की जरूरत नहीं रहेगी. सामने वाले को ‘बिजी’ या ‘ब्लॉक’ टोन सुनाई नहीं देगी, जिससे उसे लगेगा कि आप फोन उठा नहीं पाए. स्कैमर्स और फ्रॉड कॉल्स से बचने का यह सबसे आसान और सिक्योर तरीका है.

एक छोटी सी सावधानी

अगर आप इस सेटिंग को ऑन करते हैं, तो ध्यान रखें कि कूरियर डिलीवरी बॉय, बैंक के जरूरी कॉल या किसी नए नंबर से आने वाले इंपोर्टेंट फोन भी साइलेंट हो जाएंगे. इसलिए, समय-समय पर अपनी ‘Missed Call’ लिस्ट जरूर चेक करते रहें.

Show More

Related Articles

Back to top button