भारतसियासी गलियारा

UP Election 2027: संजय निषाद की बढ़ी टेंशन, ओम प्रकाश राजभर ने दो सीटों पर ठोकी दावेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले NDA में सियासी खींचतान तेज होती नजर आ रही है। योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद के सामने दो बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। एक तरफ निषाद समाज को SC आरक्षण दिलाने का उनका पुराना वादा अधूरा है, तो दूसरी तरफ सहयोगी दल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर उनकी राजनीतिक जमीन पर दावेदारी कर रहे हैं।

राजभर की नजर आजमगढ़ की अतरौलिया और गोरखपुर की चौरीचौरा सीट पर है। खास बात यह है कि चौरीचौरा से 2022 में संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद ने जीत दर्ज की थी।

वहीं, संजय निषाद लगातार निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग उठा रहे हैं। ऐसे में 2027 का चुनाव उनके लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई बन सकता है।

अब बीजेपी के सामने दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा संतुलित करने की चुनौती होगी। सवाल है कि क्या संजय निषाद अपनी पुरानी सीटें बचा पाएंगे या ओम प्रकाश राजभर NDA में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में सफल होंगे?

Show More

Related Articles

Back to top button