हमर छत्तीसगढ़

होटल सिमनान ने रचा इतिहास, एक दिन में बिकीं बिरयानी की 25 हजार प्लेटें

छत्तीसगढ़ में पहली बार बना अनोखा रिकॉर्ड, सस्ते दामों पर बिरयानी उपलब्ध कराकर होटल संचालक ने जीता शहरवासियों का दिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा के सामने स्थित होटल सिमनान ने एक अनूठी पहल करते हुए इतिहास रच दिया। होटल के संचालक साजिद भाई ने अपने अब्बू के जन्मदिन (12 नवंबर) के खास मौके पर शहरवासियों को बेहद किफायती दामों पर देग की स्वादिष्ट बिरयानी उपलब्ध कराई। इस पहल को रायपुरवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला और एक ही दिन में बिरयानी की 25 हजार प्लेटों की बिक्री हुई।

आज के महंगाई भरे दौर में जहां कई परिवारों के लिए मनपसंद पकवान खाना भी मुश्किल होता जा रहा है, वहीं होटल सिमनान के संचालक साजिद भाई ने आम लोगों तक बिरयानी का स्वाद पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनका उद्देश्य केवल कारोबार करना नहीं, बल्कि अपने अब्बू के जन्मदिन की खुशियां शहरवासियों के साथ साझा करना और हर वर्ग के लोगों को किफायती दर पर बिरयानी का स्वाद चखाना था।

होटल संचालक साजिद भाई ने बताया कि इस खास अवसर पर कुल 54 देग बिरयानी तैयार की गई। प्रत्येक देग में लगभग 40 किलो बिरयानी बनाई गई थी। इस तरह बड़े पैमाने पर बिरयानी तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराई गई। सुबह से ही होटल में बिरयानी खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते सभी प्लेटें बिक गईं।

साजिद भाई के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 25 हजार प्लेट बिरयानी की बिक्री अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस शानदार सफलता का श्रेय शहरवासियों के प्यार, विश्वास और सहयोग को दिया।

अपने अब्बू के जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ ही साजिद भाई ने यह संदेश भी दिया कि खुशियां बांटने के लिए बड़ा दिल होना जरूरी है। होटल सिमनान की इस पहल की शहर में खूब सराहना हो रही है।

अंत में साजिद भाई ने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शहरवासियों ने जिस तरह प्यार और हौसलाअफजाई की है, उसे वे हमेशा याद रखेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button