व्यापार जगत

December Bank Holiday Dates 2026: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट और तारीखें

साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो छुट्टियों की सूची पहले ही देख लेना बेहतर होगा। दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या समेत कई त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

दिसंबर में कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू रहेंगी, जबकि कई अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों तक सीमित होंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर और राज्य के हिसाब से छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

दिसंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2026 में क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते 1, 3, 9, 11, 18, 19, 24, 25, 26, 30 और 31 तारीख को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6, 12, 13, 20 और 27 दिसंबर को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

दिसंबर 2026 की राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखअवसरजिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
1 दिसंबर, मंगलवारइंडिजिनस फेथ डे / राज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश, नागालैंड
3 दिसंबर, गुरुवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
9 और 11 दिसंबरलोसूंग / नामसूंगसिक्किम
18 दिसंबर, शुक्रवारयू सोसो थाम पुण्यतिथिमेघालय
19 दिसंबर, शनिवारगोवा लिबरेशन डेगोवा
24 दिसंबर, गुरुवारक्रिसमस से जुड़ा अवकाशमेघालय, मिजोरम, नागालैंड
25 दिसंबर, शुक्रवारक्रिसमसदेशभर में
26 दिसंबर, शनिवारक्रिसमस / बॉक्सिंग डेमेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम
30 दिसंबर, बुधवारयू कियांग नांगबाह पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबर, गुरुवारन्यू ईयर ईवमिजोरम, सिक्किम

रविवार और शनिवार को भी बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

त्योहारों के अलावा दिसंबर में नियमित बैंक अवकाश भी पड़ेंगे। 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

क्रिसमस 25 दिसंबर को शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसके बाद 26 दिसंबर को शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार होने के कारण कई जगहों पर लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी।

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए डिजिटल भुगतान और पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

हालांकि, चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे काम छुट्टियों के कारण प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए दिसंबर में बैंक जाने से पहले छुट्टियों का कैलेंडर देखना जरूरी है।

Show More

Related Articles

Back to top button