खेल जगतभारत

DSP सिराज ने मचाया कोहराम, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में भारत की शान कायम

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट में 4 विकेट हॉल लेकर धमाल मचाया। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ना सिर्फ मैच में वापसी करने में कामयाब रही, बल्कि सिराज ने अपने इंटरनेशनल करियर में 200 विकेट का आंकड़ा भी छुआ। मोहम्मद सिराज के नाम इसी के साथ एक और बड़ी उपलब्धि लग गई है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं।

जी हां, सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर काफी लंबा रहा था। उन्होंने रनों का अंबार लगाने के साथ-साथ अपनी फिरकी के जाल में भी खूब बल्लेबाजों को फंसाया है। मास्टर ब्लास्टर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 201 विकेट दर्ज है।

अब इन 4 विकेट हॉल के साथ मोहम्मद सिराज के नाम 203 विकेट हो गए हैं और वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 23वें गेंदबाज बन गए हैं।

बता दें, मोहम्मद सिराज भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाले 25वें गेंदबाज हैं।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। जंबो के नाम से मशहूर इस स्पिनर ने 401 मैचों में 30.06 की औसत के साथ यह विकेट लिए। कुंबले के अलावा कोई भारतीय 900 तो छोड़ो 800 विकेट भी नहीं ले पाया।

दूसरे नंबर पर आर अश्विन का नाम है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 765 विकेट चटकाए थे। वहीं कुंबले और अश्विन के अलावा तीसरे गेंदबाज हरभजन सिंह (707) हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 या उससे अधिक विकेट लेना का रिकॉर्ड है।

एक्टिव क्रिकेट में रवींद्र जडेजा 615 विकेट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button