खेल जगतभारत

धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!

 भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज की शुरुआत आज यानी 13 जून से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। संभावना है कि इस मुकाबले में बारिश अपना असर डाल सकती है, जिससे फैंस का मुकाबले देखने का रोमांच कम भी हो सकता है।

खबरे है कि आज धर्मशाला में रुक-रुक कर बारिश होगी। इससे पहले अफगानिस्तान और भारत के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था, जिसमें शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब ऐसे में भारतीय टीम का हौसला वनडे सीरीज क के लिए बढ़ा हुआ है।

कैसा है धर्मशाला का मौसम?

13 जून को एक्यूवेदर की रिपोर्ट देख कर लग रहा है कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम के छह बजे तक यहां बारिश होगी। वहीं, शाम छह बजे के बाद बारिश होने की संभावना कम है। ऐसे में मुकाबले की एक पारी पर बारिस का असर देखने को मिल सकता है।

धर्मशाला की मौसम रिपोर्ट

समयबारिश की संभावना
सुबह 7 बजे40%
सुबह 8 बजे34%
सुबह 9 बजे37%
सुबह 10 बजे47%
सुबह 11 बजे51%
दोपहर 12 बजे47%
दोपहर 1 बजे49%
दोपहर 2 बजे70%
दोपहर 3 बजे67%
शाम 4 बजे40%
शाम 5 बजे34%
शाम 6 बजे22%

क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड का आंकड़ा

भारत अपने पड़ोसी देश की टीम अफगानिस्तान पर वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड पर हावी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच टाई रहा है। इस रिपोर्ट को देखें तो यहां भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा है। यदि इस सीरीज में अफगानिस्तान एक भी मैच अपने नाम करती है तो ये उसके लिए ऐतिहासिक पल रहेगा।

भारत और अफगानिस्तान का वनडे स्क्वॉड

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफी।

Show More

Related Articles

Back to top button