हमर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा झलप मंडल ने आयोजित किए विभिन्न सेवा कार्यक्रम

झलप। देश के प्रधानमंत्री एवं जनसेवा के लिए समर्पित श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा झलप मंडल द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राम मंदिर झलप में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाया गया।

इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आमजन को मिल रहे लाभों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर, पूर्व जिला मंत्री धरम दास साहू, मंडल महामंत्री राकेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय सिंह नायक, विधायक प्रतिनिधि बलिराम चौधरी, झलप शक्ति केंद्र सहसंयोजक भूपेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता ध्रुव, पूर्व अनुसूचित जाति अध्यक्ष जगदीश चौहान, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष चैतराम पटेल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कौशल साहू, अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री जितेंद्र मार्कण्डे, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष दुकाला साहू, बूथ अध्यक्ष सतीश यादव सहित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

Show More

Related Articles

Back to top button