हमर छत्तीसगढ़

करमा तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रकृति पूजा के पावन पर्व ‘करमा तिहार’ के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि करमा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के संरक्षण, भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। करम वृक्ष की पूजा कर प्रदेशवासी प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता और आस्था व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि करमा तिहार हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से लोग उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाते हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अधिक समृद्ध होती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि करमा तिहार का यह पावन पर्व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करे।

Show More

Related Articles

Back to top button