लाइफ स्टाइल

हरियाली अमावस्या पर इन 4 चीजों का दान माना जाता है बेहद खास, पूर्वजों का मिल सकता है आशीर्वाद

 सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या हरियालीअमावस्या इस बार 12 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन लोग पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण करते हैं और पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करना भी शुभ मानते है। ज्योतिषयों का मानना है कि, हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ पूर्वजों की शांति के लिए भी पूर्वजों के निमित्त दान करना शुभ बताया गया है।आइए आपको बताते हैं किन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ हो सकता है?

हरियाली अमावस्या पर करें इन 4 चीजों का दान

काले तिल का दान करें

सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या को बहुत खास माना जाता है।अगर आप इस दिन पूर्वजों के नाम से काले तिल का दान करते है तो आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिल सकता है। इस दान से पितृ दोषों से मुक्ति भी मिलती है। आप सवा किलो काले तिल मंदिर में या किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं।

काली उड़द का दान करें

हरियाली अमावस्या के दिन काली उड़द का दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और शनि को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। अगर आपके जीवन में पितृ दोष की वजह से कई समस्याएं आ रही हैं और काम बनते-बनते बिगड़ने लगते हैं तो आप इस दिन किसी जरूरतमंद को कम से कम एक किलो काली उड़द दाल का दान करें।

दूध का दान करना बड़ा शुभ

अगर आप सावन अमावस्या के दिन दूध या दही का दान करेंगे तो आपके जीवन में आने वाले कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस उपाय से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और भगवान शिव की विशेष कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। आप इस दिन किसी जरूरतमंद को कम से कम सवा लीटर दूध का दान करें।

छतरी का दान करना भी बेहद शुभ

हरियाली अमावस्या सावन के महीने में आती है और इस दौरान बारिश हो रही होती है, इसलिए अगर आप इस दिन किसी जरूरतमंद को छतरी का दान करेंगे तो आपके लिए फलदायी हो सकता है। आप इस दिन किसी जरूरतमंद को अगर जूते या चप्पल का दान करेंगे, तो यह पितृ दोषों से मुक्त करने में मदद करता है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button