खेल जगत

18 साल के रॉकी ने उड़ाए गेंदबाजों के होश, 7 छक्के और 10 चौकों से जड़ा शतक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज सितंबर में खेली जाएगी और इसके तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे। एसीबी ने सोमवार, 10 अगस्त को जारी एक बयान में बताया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज के मैच 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। खास बात ये है कि इन तारीखों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी सहमति मिल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने अपने व्यावसायिक सहयोगियों को भारत के अफगानिस्तान दौरे 2026 के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये दौरा 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होगा। सीरीज की तारीखों के साथ-साथ तीनों मैचों के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को वेन्यू के तौर पर तय किए जाने की भी जानकारी दी गई है। हालांकि, दोनों बोर्ड की ओर से इस सीरीज की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

एसीबी ने साफ किया है कि वो अपने सहयोगियों को ये जानकारी इसलिए दे रहा है, ताकि मैचों के टेलीकास्ट, मीडिया राइट्स, ब्रॉडकास्टिंग, प्रमोशन और दूसरी तैयारियों को समय रहते शुरू किया जा सके। बोर्ड ने अपनी तरफ से सीरीज की तारीखों और वेन्यू को पक्का बताया है, जबकि आधिकारिक घोषणा संबंधित अधिकारियों की ओर से बाद में की जाएगी। India vs Afghanistan T20I Series 2026 Scheduleभारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले जून 2026 में भी मुकाबले हुए थे। दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित हुई थी। अब दोनों टीमें एक बार फिर T20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। दिल्ली में लगातार तीन मैच होने से भारतीय फैंस को भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

अफगानिस्तान सीरीज की तारीखें सामने आने के बाद भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सितंबर में भारत के खिलाफ छह मैचों की सीरीज आयोजित करना चाहता था। बीसीबी की योजना 1 से 13 सितंबर के बीच मुकाबले कराने की थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को ही T20 मैच तय होने के कारण भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना काफी कम हो गई है।

T20 series between India and Afghanistan starts on September 13
बांग्लादेश दौरे को लेकर पहले से ही स्थिति साफ नहीं थी और अब अफगानिस्तान सीरीज का कार्यक्रम सामने आने के बाद इसके होने की संभावना और कमजोर हो गई है। दोनों सीरीज के बीच समय का अंतर भी बहुत कम है। ऐसे में भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बांग्लादेश दौरे का आयोजन करना मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि, अगर सरकार या क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई बड़ा बदलाव होता है, तो स्थिति बदल सकती है।

फिलहाल सामने आए कार्यक्रम के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button