हमर छत्तीसगढ़

बिलासपुर में अरपा नदी में हादसा, नहाने गए दो बच्चे लापता

बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नअरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे बहे, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के उस हिस्से में पहुंच गए, जहां पानी गहरा होने के साथ गड्ढा भी था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कराया।

गोताखोरों के देर से पहुंचने पर नाराजगी
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि घटना के काफी समय बाद तक गोताखोर नहीं पहुंच सके। करीब सवा घंटे तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने की बात को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नदी के संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।हाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के उस हिस्से में पहुंच गए, जहां पानी गहरा होने के साथ गड्ढा भी था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कराया।

गोताखोरों के देर से पहुंचने पर नाराजगी
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि घटना के काफी समय बाद तक गोताखोर नहीं पहुंच सके। करीब सवा घंटे तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने की बात को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नदी के संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button