भारत

प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

वृंदावन। वाराहघाट स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार को संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय दीक्षित शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

मूल रूप से जबलपुर निवासी दीपक करीब दो वर्ष पहले वृंदावन आया था। पुलिस को उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक का मोबाइल व डायरी भी कब्जे में ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button