शाहरुख खान के मन्नत में घुसे दो सांप, एक को किया गया रेस्क्यू, जानें क्या है पूरा मामला

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी एक्टिंग और सादगी से फैंस के दिलों में राज करते हैं. हर दिन हजारों फैंस घर के बाहर अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बाहर खड़े रहते हैं और इंतजार ही करते रहते हैं. मुंबई स्थित आलीशान बंगला मन्नत इस समय चर्चा में हैं. इस बार किसी फिल्म, पार्टी या शाहरुख खान की वजह से नहीं, बल्कि दो सांपों की वजह से सुर्खियों में आ गया, जिन्हें देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चिंता भी जता रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के बंगले में दो सांप घुस आए, जिसके बाद हड़कप ही मच गया था. इनमें से एक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू भी किया जा चुका है और दूसरा सांप अभी भी फरार है. आइए आपको इस खराब में पूरा मामला बताते हैं आखिर ये क्या है?
मन्नत में घुसे दो सांप
शाहरुख खान का घर मन्नत बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी घरों में से एक माना जाता है. हाल ही में ये एक चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दें यहां पर दो सांपों के पहुंचने की खबर सामने आई है, जिसको लेकर काफी ज्यादा हड़कप भी मच गया था. यह मामला देखते ही देखते चर्चा में भी आ गया है और लोग काफी ज्यादा चिंता भी जता रहे हैं. बंगले में दो सांप देखे गए थे. सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम की मदद ली गई और फिर दो सांपों में से एक को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला गया है. उसमें से 1 सांप निकाल गया है और उसको अभी तक पकड़ा नहीं गया. बताया जा रहा है कि सांपों को बचाने वाले विकी दुबे को बांद्रा वेस्ट स्थित बंगले में रात करीब 8 बजे सांप देखे जाने के बाद बुलाया गया था. दुबे ने लगभग 8 फीट लंबे एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया
सोशल मीडिया पर चर्चा बन गया.
आपको बता दें ये खबर जैसे ही धीरे-धीरे फैलने लगी तो हर जगह चर्चा का विषय बन गई थी. मन्नत से जुड़ी कोई भी खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा इसकी शुरू होने लग जाती है. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी ज्यादा डर वाला भी विषय बन गया है और लोग तरह-तरह की बातों को बोल रहे हैं. ये खराब तेजी से वायरल हो गई है लोगों ने इसको लेकर काफी ज्यादा चिंता भी जताई है



