मनोरंजन

सुपरस्टार प्रभास की लगी लॉटरी, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे 240 करोड़ रुपये

बाहुबली प्रभास के हाथों में इस समय कई बड़ी फिल्में हैं, जिनपर वो लगातार काम कर रहे हैं। सुपरस्टार प्रभास की झोली में अभी फौजी, कल्कि पार्ट 2 और स्पिरिट जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल ही में प्रभास की फिल्म फौजी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जल्द ही इस फिल्म के इंटरवल एपिसोड को शूट करने की तैयारी चल रही है, जिसमें फिल्म के बाकी कलाकार भी मौजूद रहेंगे। अब खबर आ रही है कि फौजी ने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर ली है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फौजी के रिलीज से पहले ही फिल्म के मेकर्स के साथ एक बड़ी डील साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फौजी के लिए 180 करोड़ रुपये में साउथ इंडियन स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। इस डील अब तक की सबसे बड़ी डील बतायी जा रही है। इस डील ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

साथ ही एए फिल्म्स ने भी फौजी के लिए 60 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कीमत में हिंदी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं। जिससे सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले ही फिल्म ने लगभग 240 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म फौजी भारी भरकम बजट के साथ तैयार की जा रही है। हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। लेकिन फिर भी रिलीज से पहले ही नेटफ्लिक्स और हिंदी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की डील होने की खबर सामने आ गई है।

हालांकि मेकर्स की ओर से इस डील को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फौजी के मेकर्स एए फिल्म्स के साथ डील की खबरों को कंफर्म कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों को अनिल थडानी ही हिंदी में रिलीज करते हैं और उत्तर भारत की भी सभी जिम्मेदारी अनिल पर ही होती है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रभास की इस फिल्म के लिए वो भी आगे आते हुए दिख रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button