240 यात्रियों को लेकर जा रहे जहाज से अचानक टूटा संपर्क, इंडोनेशिया में मचा हड़कंप

इंडोनेशिया से बड़ी खबर सामने आई है। 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री जहाज से जावा सागर में अचानक संपर्क टूट गया है। घटना के बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ पूर्वी जावा के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था। इसी दौरान जहाज से संपर्क टूट गया।
अधिकारियों के अनुसार, जहाज से आखिरी बार उस समय संपर्क हुआ था, जब वह बंजारमासिन के एक बंदरगाह से करीब 148 किलोमीटर दूर जावा सागर में था। संपर्क टूटने की सूचना मिलते ही स्थानीय खोज एवं बचाव कार्यालय ने अभियान शुरू किया।
फिलहाल बचाव दल जहाज और उसमें सवार यात्रियों का पता लगाने में जुटा है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…



