लाइफ स्टाइल

Jio Prime 300 रुपये में फिर से लॉन्च, अब एक साल तक महंगे रिचार्ज की टेंशन खत्म

Reliance Jio अपना 300 रुपये वाला Jio Prime फिर (Jio Relaunches Jio Prime for Rs 300) से वापस लाई है. 300 रुपये का जियो प्राइम मतलब एक साल तक रिचार्ज की कीमत पर ताला. एक बार जो आपने प्राइम मेंबरशिप ले ली तो अगले एक साल तक आपको रिचार्ज की कीमतों के बढ़ने की कोई टेंशन नहीं. इसके अलावा, जियो का 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी चलता रहेगा. नए और पुराने दोनों ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी. ठीक बात है मगर आप भी वही सोच रहे ना जो हमारे दिमाग में कुलबुला रहा. प्राइज़ लॉक प्लान कहीं मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ने का संकेत तो नहीं. समझते हैं.

प्लान का बंधन नहीं

जियो के 300 रुपये वाले प्राइम मेंबरशिप का एक फायदा ये भी है कि अगर ग्राहक चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं. 300 रुपये खर्च करने पर आपको 600 रुपये के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे. इनमें 300 रुपये का एक वाउचर नया जियोहोम या जियो PC कनेक्शन लेने और दूसरा 300 रुपये का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से मेंबरशिप ले सकते हैं.

बात करें 299 वाले प्लान की तो 300 रुपये के प्राइज़ लॉक प्लान के साथ ये सबसे किफायती प्लान है. यूजर्स को इसमें 28 दिन की वैधता के साथ 1.5GB रोज का डेटा मिलता है. इसके साथ JioHotstar, 5TB Google Cloud storage और Gemini Pro भी मिलेगा. दरअसल 299 वाले प्लान की बात इसलिए हो रही क्योंकि कुछ दिनों पहले ही एयरटेल ने इस कीमत वाले प्लान को बंद कर दिया है. अब एयरटेल यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 349 रुपये का है.

मोबाइल रिचार्ज बढ़ने का टाइम आ ही गया है

एक तरफ एयरटेल ने 299 वाला प्लान बंद किया तो अब जियो 300 रुपये वाला प्राइम मेंबरशिप वापस लेकर आ गया. प्राइम मेंबरशिप का साफ मतलब है कि जियो अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखना चाहता है. लेकिन इसका एक मतलब ये भी है कि मोबाइल रिचार्ज महंगे होने वाले हैं. बस मामला पहले आप-पहले आप में लटका हुआ है.

Show More

Related Articles

Back to top button