हमर छत्तीसगढ़
रायपुर एयरपोर्ट में बम की सूचना पर हड़कंप

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में देर रात लावारिश बैग मिलने से हडकंप मच गया। बैग में बम हो सकता है, इस सवाल से सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी और माना पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हुए और आधे घंटे तक जांच की। जांच के दौरान बैग में जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला, तो अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एयरपोर्ट स्टाफ को पता चला कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मॉकड्रिल का निर्देश था। मॉकड्रिल होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ ने राहत की सांस ली।



