हमर छत्तीसगढ़

CII द्वारा 12-13 अगस्त को रायपुर में होगा ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2026 का आयोजन

CII ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2026 के लिए वैश्विक विशेषज्ञ रायपुर में होंगे एकत्रित

रायपुर |  कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट 2026 के 5वें संस्करण, अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपोजिशन, का आयोजन 12-13 अगस्त 2026 को मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट, नवा रायपुर में किया जाएगा।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और भारत के प्रमुख इरपात उत्पादक राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ में सतत औद्योगिक विकास के रणनीतिक महत्व पर अपना संबोधन देंगे। कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन तथा माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। दो दिवसीय समिट में भारत और विदेशों से 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें फिनलैंड, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और स्वीडन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। यह आयोजन इस्पात एवं खनन मूल्य श्रृंखला से जुड़े विभिन्न हितधारकों-नीति-निर्माताओं, निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, स्थिरता विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाएगा। सम्मेलन में भारत के इस्पात क्षेत्र के हरित संक्रमण को समर्थन देने के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और नीतिगत ढाँचों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

समिट की प्रमुख विशेषताएं:

– 40 से अधिक वक्ताओं के साथ 8 तकनीकी सत्र और पैनल चर्चाएं, जिनमें कम-उत्सर्जन वाले इस्पात उत्पादन के मार्ग, ग्रीन स्टील को अपनाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप, कम-कार्बन इस्पात उत्पादन के वैश्विक उदाहरण जैसे विषय शामिल होंगे।
– 50 से अधिक टेक्नोलॉजी एक्सपोजिशन, जिसमें अत्याधुनिक स्वच्छ ऊर्जा समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और इस्पात एवं खनन उत्पादकों के बीच सहयोग के अवसर उपलब्ध होंगे
– 70 से अधिक उद्योगों की भागीदारी, जिसमें प्राथमिक एवं द्वितीयक इस्पात उत्पादक, उपभोक्ता, अनुसंधान संस्थान, अंतरराष्ट्रीय संगठन और गैर-सरकारी संगठन शामिल होंगे।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान CII ईस्टर्न रीजन की स्टील सब-कमेटी के चेयरमैन श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, CII छत्तीसगढ़ के चेयरमैन श्री बजरंग गोयल तथा CI॥ छत्तीसगढ़ के वाइस चेयरमैन श्री आनंद सिंघानिया उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button