हमर छत्तीसगढ़

कलेक्टर गौरव सिंह ने बदला तहसीलदारों का कार्य विभाजन, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

रायपुर। जिले में राजस्व प्रशासन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है।

इसी तरह जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर), राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा तथा सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले में राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button