हमर छत्तीसगढ़हादसा

कांकेर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय अमन की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार सदमे में

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 13 वर्षीय बालक अमन कुलदीप की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अंतागढ़ से रायपुर की ओर जा रही यात्री ट्रेन पंडरीपानी गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अमन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंडरीपानी में राम सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे तक अमन को अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। इसके बाद वह किन परिस्थितियों में रेलवे पटरी तक पहुंचा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Back to top button