हमर छत्तीसगढ़

केजरीवाल के आह्वान पर छत्तीसगढ़ से हजारों कार्यकर्ता 4 अगस्त को करेंगे दिल्ली कूच 

  • E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 4 अगस्त को आप करेगी प्रधानमंत्री आवास का घेराव 

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ से भी बड़े स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 50-50 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होंगे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि E20 पेट्रोल नीति के कारण देशभर में वाहन मालिकों और आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वाहनों में तकनीकी खराबियां, माइलेज में गिरावट और मेंटेनेंस खर्च में बढ़ोतरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार जनता की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल एक नीति के खिलाफ नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए है। पार्टी का मानना है कि बिना पर्याप्त तैयारी और वैज्ञानिक अध्ययन के लागू की गई E20 नीति देश की करोड़ों गाड़ियों और उनके मालिकों के लिए खतरा बन गई है।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि जिनकी भी गाड़ियों को E20 से नुकसान हो रहा है वे सभी अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करें और अरविंद केजरीवाल जी को टैग करें, केजरीवाल जी सभी का वीडियो आम आदमी पार्टी के पेज पर शेयर करेंगे।

वऔर सभी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और केंद्र सरकार को यह संदेश दें कि जनता के हितों के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button