अपराध

पेड़ पर फंदे से मिली अज्ञात युवती की लाश

 राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव सागौन के पेड़ पर लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवती की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जंगल में युवती का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने आत्महत्या की है या मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस अज्ञात युवती की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button