हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द, इच्छुक यात्री समय रहते बनवा लें पासपोर्ट : मिर्जा एजाज बेग

रायपुर। हज 2027 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की घोषणा अतिशीघ्र किया जाना संभावित है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि “हज – 2027” की आवेदन प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र ही हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा की जाएगी।
बेग ने कहा है कि 2027 में हज कमेटी के माध्यम से हजयात्रा पर जाने के इच्छुक समस्त संभावित आजमीने हज 31 दिसंबर 2027 तक या उससे अधिक की वैधता युक्त अपना मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट तैयार कर ले, जिससे हज कमेटी ऑफ इंडिया से हज 2027 की घोषणा होने पर वे अपना आवेदन समय पर प्रस्तुत कर सके।
नए पासपोर्ट के लिये आवेदन करने वाले आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने पासपोर्ट में अपना सरनेम/लास्टनेम जरूरी तौर पर दर्ज करें, पासर्पोट में सरनेम/लास्टनेम के कॉलम को रिक्त ना रखें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।



