हमर छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर देशी-विदेशी मदिरा दुकानें रहेगी बंद

रायपुर, प्रदेश में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रखने शुष्क अवधि घोषित किया गया है। 

आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है। राज्य की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं भंडारण भाण्डागारों को जिले में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार मद्य भंडागार एवं मंदिर दुकानों को संलग्न अहातों को शुष्क दिवस पर पूर्णतः बंद रखें एवं शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। 

Show More

Related Articles

Back to top button