हमर छत्तीसगढ़

महंगाई के खिलाफ रायपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्मृति ईरानी से मांगा जवाब

रायपुर। केंद्र सरकार की महंगाई के विरोध में इंडियन यूथ कांग्रेस, छत्तीसगढ़ ने रायपुर में प्रदर्शन कर रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाए। यूथ कांग्रेस नेता नवाज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार से महंगाई पर जवाब देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लेक्स के माध्यम से स्मृति ईरानी को निशाने पर लिया। इसमें लिखा था, “400 रुपये वाला सिलेंडर 1000 रुपये में, स्मृति जी आप मौन क्यों हैं?” कार्यकर्ताओं ने महंगाई को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर नवाज खान ने कहा कि जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी, तब स्मृति ईरानी महंगाई के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर विरोध करती थीं। लेकिन आज सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि महंगाई के मुद्दे पर अब जवाब कौन देगा।

नवाज खान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सरकार महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए और जनता के सवालों का जवाब दे।

यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता को राहत मिलनी चाहिए और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button