लाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह

शायद ही कोई हो जिसे लीची खाना पसंद न हो । गर्मियों के मौसम में रसीली, मीठा लीची खाने का मजा ही अलग होता है। ये स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यही वजह है कि गर्मी में लोग इसे बड़े चाव से खाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट या अधिक मात्रा में लीची खाने से शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है

खाली पेट लीची खाना नुकसानदायक

लीची सेहत के लिए फायदेमंद फल है, लेकिन इसे खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। सुबह-सुबह लीची खाने से बीमार पड़ सकते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ सालों में लीची खाने से काफी बच्चों की मौत हुई है। इन बच्चों ने सुबह खाली पेट लीची खाई थी।

लैंसेट की रिपोर्ट की मानें तो लीची में हाइपोग्लाइसीन A और मेथिलीनसाइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (MCPG) नामक दो टॉक्सिन्स पाए जाते हैं जिसकी खाली पेट ज्यादा मात्रा आपको बीमार कर सकती है।

सुबह खाली पेट ज्यादा लीची खाने से आपको बहुत ज्यादा थकान, चक्कर आना, याददाश्त कमजोर होना, तेज बुखार आना, उनींदापन और कुछ मामलों में तो मौत भी हो सकती है।

फेमस मेडिकल जर्नल द लैंसेट की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सुबह खाली पेट लीची खाने से आपको बचना चाहिए।

लीची को कुछ हेल्दी खाने के बाद सीमित मात्रा में ही खाएं। जिन लोगों को हाइपोग्लाइकेमिया या लो ब्लड शुगर है उन्हें खाली पेट लीची नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा जिन बच्चों में एन्सेफलाइटिस का असर है उन्हें लीची नहीं खिलानी चाहिए।

किन लोगों को करना चाहिए लीची से परहेज

कुछ लोगों को लीची खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के मरीज, लो ब्लड शुगर से परेशान लोग और एलर्जी की समस्या वाले लोगों को लीची सावधानी से खानी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें भी ज्यादा लीची खाने से बचना चाहिए।

Show More

Related Articles

Back to top button