गेंद थी या साबुन? छोड़ दिया आसान सा कैच, फिर हुई पाक खिलाड़ी की फजीहत

पाकिस्तान से आएदिन खिलाड़ियों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिससे की पूरी दुनिया के सामने मजाक का पात्र बन जाते हैं। पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। इसका खामियाजा उन्हें मैच को हारक भुगतना पड़ता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके खिलाड़ियों को उम्मीद के मुताबिक पैसा नहीं देता है, जिस कारण वो दुनियाभर की क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने के लिए मजबूर रहते हैं।
इसी कड़ी में ग्लोबल सुपर लीग 2025 में पाकिस्तान के खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद ने हिस्सा लिया है। इस दौरान वो रंगपुर राइडर्स की टीम से खेल रहे हैं। अब वो एक कैच के कारण चर्चा में आ रहे हैं। उन्होंने दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपनी ही गेंद पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया। उनकी ऐसी फील्डिंग को देखकर बाकी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका ये कैच वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
इफ्तखार अहमद ने छोड़ा आसान सा कैच
ग्लोबल सुपर लीग 2025 में दुबई कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान रंगपुर राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रंगपुर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 158 रन बनाए। इसके बाद दुबई कैपिटल्स इस स्कोर का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी। ऐसे में चौथे ओवर के लिए इफ्तिखार अहमद गेंद लेकर आए। उनके इस ओवर में सामने बल्लेबाजी कर रहे निरोशन डिकवेला ने शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई और इफ्तिखार अहमद के पास जाकर गिरने लगी।
वीडियो हुआ वायरल
ऐसे में इफ्तिखार के पास बल्लेबाज के कैच को पकड़ने का अच्छा मौका था, लेकिन वो इस मौके को नहीं भूना सके। जब वो कैच पकड़ने के लिए गेंद को देख रहे थे, तब उनके हाथ कांप रहे थे। वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है। वहीं, सामने खड़े खिलाड़ी भी ऐसा देख खुश नहीं थे। कुछ ऐसे इफ्तिखार अहमद ने आसान सा कैच छोड़ दिया। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
अगर बात करें मुकाबले की तो इसे रंगपुर राइंडर्स ने 7 रनों से अपने नाम किया। गेंदबाजी में सैफ हसन ने 3 और खालेद अहम ने 2 विकेट लिए। वहीं, इफ्तिखार ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 41 रन का योगदान दिया। ओवरऑल टूर्नामेंट में रंगपुर राइडर्स की टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है।



