हमर छत्तीसगढ़
देवेन्द्र नगर रेजिडेंस सोसायटी द्वारा कराटे वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ के सहयोग से निःशुल्क सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

आज विधिवत रूप से देवेन्द्र नगर रेजिडेंस सोसायटी द्वारा कराटे वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ के सहयोग से निःशुल्क सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमे श्रीमति अनिता भरत भाई परमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

व कराटे वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज दास व प्रशिक्षिका दामिनी साहू द्वारा कराटे के प्रारंभिक जानकारी दी गई व बच्चों को अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र नगर रेजिडेंस सोसायटी के सचिव अंकित दास ने किया व नगर के १६ बालक बालिकाओ ने प्रथम सत्र में भाग लिया ।



