भारत
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

जेपी नड्डा की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की शाम को उन्हें बेहद बेचैनी महसूस हो रही थी।
बेचैनी की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की जांच की गई। जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें AIIMS, दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है।



