हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में आज मनाया जाएगा हज़रत बाबा सैय्यद लुकमान अली शाह बग़दादी का सालाना उर्स

रायपुर। राजधानी रायपुर के पीडब्ल्यूडी चौक, कटोरा तालाब स्थित दरगाह शरीफ में हज़रत बाबा सैय्यद लुकमान अली शाह बग़दादी (रह.) का सालाना उर्स-ए-पाक शनिवार, 1 अगस्त को पूरे धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा।

उर्स के अवसर पर असर की नमाज के बाद आस्ताना आलिया से संदल और चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः दरगाह शरीफ पहुंचेगा। यहां चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद सलातो-सलाम और फातेहा ख्वानी होगी तथा देश, प्रदेश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और कामयाबी के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

धार्मिक कार्यक्रम के बाद दरबारी कव्वाल निहाल एंड पार्टी अपनी शानदार सूफियाना कव्वालियों की प्रस्तुति देंगे। उर्स में आने वाले जायरीन के लिए शाही आम लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया है।

उर्स के दूसरे दिन, रविवार सुबह 9 बजे कुल शरीफ की फातेहा का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी दरगाह शरीफ के खादिम-ए-आस्ताना शेख अकरम चिश्ती ने दी।

Show More

Related Articles

Back to top button