ट्रेंडिंग

इस साल के सावन में ये 5 पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

 सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। यह मास आध्यात्मिक शुद्धि और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत फलदायी होता है। वास्तु अनुसार अगर आप सावन के महीने में इन पौधों को घर में लगाते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी। दुर्भाग्य से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सावन महीने में घर में कौन से पौधे लगाना शुभ

  • बेलपत्र का पौधा लगाना

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में सावन महीने में बेलपत्र का पौधा लगाना बेहद शुभ बताया गया है। इस पौधे को घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह घर में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। शिव की पूजा में बेलपत्र का जरूर इस्तेमाल किया जाता है।

  • शमी का पौधा

सावन महीने में बेलपत्र पौधे के अलावा घर में शमी का पौधा लगाना भी बेहद शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ लगाना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा बरसती है। इस पौधे को सावन के शनिवार में लगा सकते हैं। अगर घर के बाहर जगह न हो तब आप इसे छत पर रख सकते हैं।

  • हरसिंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार सावन के महीने में घर की पूर्व दिशा में हरसिंगार का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। यह पौधा स्वास्थ्य लाभ, मन की शांति और वास्तु दोषों का निवारण करता है।

  • तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। सावन में इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। इसे घर के बीचो-बीच या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

  • लक्ष्मणा का पौधा

सावन के महीने में घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गमले में या घर के गार्डन में लगा सकते हैं। कहते हैं ये पौधा धन को आकर्षित करता है।

Show More

Related Articles

Back to top button