हमर छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु मां काली आकाशवाणी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

शमा भारती जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा।

रायपुर। मां काली आकाशवाणी मंदिर, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मां काली के चरणों में प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Show More

Related Articles

Back to top button