खेल जगतभारत

कैसा रहेगा आज केनिंग्टन के मौसम का हाल, IND vs ENG टेस्ट के दूसरे दिन भी क्या बारिश खेलेगी आंख-मिचौली?

नई दिल्ली. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। IND vs ENG टेस्ट के पहले दिन बारिश ने खूब आंख-मिचौली खेली, जिसका फायदा इंग्लैंड को मिला और नुकसान भारत को उठाना पड़ा। पहले सेशन के अंत से ही बारिश ने मैच में खलल डालना शुरू कर दी थी, इस वजह से खिलाड़ियों को सेट होने का समय नहीं मिल रहा था। जब भारतीय बल्लेबाज खेल रहे होते तो ओवरकास्ट कंडीशन इंग्लैंड की मदद कर रही होती। ऐसे में टीम इंडिया पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। भारत के लिए करुण नायर नाबाद 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फैंस के जहन में सवाल है कि क्या दूसरे दिन भी बारिश की खलल रहेगी? आईए जानते हैं लंदन के मौसम का हाल-

केनिंग्टन ओवल वेदर रिपोर्ट

केनिंग्टन ओवल में कल जहां बारिश की संभावना 96 प्रतिशत थी, वो आज यानी मैच के दूसरे दिन घटकर 46 प्रतिशत ही रह गई है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि मैच के दूसरे दिन पूरे 90 ओवर का खेल हो सकता है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। accuweather की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 2 से 4 बजे तक बारिश मैच में खलल डाल सकती है इसके अलावा मौसम एकदम साफ दिखाई दे रहा है।

पहली पारी में भारत के लिए कितना स्कोर रहेगा काफी

पहले दिन के अंत तक भारत 204 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुका है। क्रीज पर करुण नायर के साथ वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। कह सकते हैं कि यह भारत की आखिरी बैटिंग जोड़ी है, इसके बाद तो आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ही हैं जिनसे ज्यादा रनों की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 51 रनों की साझेदारी हो गई है, अगर वह आज दूसरे दिन 100 और रन जोड़ने में कामयाब रहते हैं तो भारत अच्छी स्थिति में पहुंच सकता है। भारत की नजरें पहली पारी में कैसे भी 300 के पार पहुंचने पर होगी

Show More

Related Articles

Back to top button