लाइफ स्टाइल

घर पर ऐसे बनाएं बालों की ग्रोथ वाला बायोटिन, जानें रेसिपी और इसके फायदे

 घने, मजबूत और हेल्दी बाल हर किसी की चाहत होती हैं। यही वजह है कि हेयर ग्रोथ के लिए बोयटिन गमीज आजकल ट्रेंड में हैं। ये चबाने में आसान, स्वादिष्ट और रंग-बिरंगी होती हैं, इसलिए इन्हें लेना आसान होता है। दावा किया जाता है कि यह बालों की समस्या से निजात दिलाता है।

हालांकि, बाजार में मिलने वाली ज्यादातर बायोटिन गमीज़ में रिफाइंड शुगर, आर्टिफिशियल कलर, फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव, स्टेबलाइज़र और जैलिंग एजेंट मिलाए जाते हैं, ताकि उनका स्वाद, बनावट और शेल्फ लाइफ बेहतर हो सके। अगर आप प्राकृतिक और साफ-सुथरा विकल्प चाहते हैं, तो इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

बालों के लिए Biotin इतना लोकप्रिय क्यों है?

हेयर एक्सपर्ट बताते हैं कि बायोटिन कोई जादू नहीं है। यह एक पानी में घुलने वाला विटामिन है, जो शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इसके अलावा यह केराटिन नामक प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है, जिससे बाल, त्वचा और नाखून बनते हैं। बायोटिन सप्लीमेंट लेने से बालों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और हेयर फॉल कम हो सकता है।

होममेड बायोटिन गमीज बनाने की सामग्री

  • ½ कप ताजा संतरे या मिक्स बेरी का जूस
  • 2 बड़े चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन या अगर-अगर पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या मेपल सिरप
  • 1 बायोटिन कैप्सूल या टैबलेट
  • ½ छोटा चम्मच नींबू का रस
  • सिलिकॉन गमी मोल्ड

 

बनाने की विधि

  • एक छोटे पैन में फलों का रस डालकर धीमी आंच पर गर्म करें, लेकिन उबालें नहीं।
  • धीरे-धीरे जिलेटिन डालते हुए लगातार चलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए।
  • यदि चाहें तो इसमें शहद या मेपल सिरप मिलाएं।
  • गैस बंद कर दें।
  • बायोटिन कैप्सूल खोलकर या टैबलेट को बारीक पीसकर मिश्रण में अच्छी तरह मिला दें।
  • अब इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड में भर दें।
  • लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • जमने के बाद गमीज़ निकालकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • फ्रिज में रखने पर ये लगभग एक सप्ताह तक ताजा रहती हैं।

होममेड बायोटिन के फायदे

  • Vitamin H

बायोटिन शरीर की ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया में मदद करता है और बाल, त्वचा व नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनमें इसकी कमी हो।

  • Vitamin C

संतरे, स्ट्रॉबेरी या बेरी जूस से मिलने वाला विटामिन C शरीर में कोलेजिन बनाने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है।

  • Gelatin

जिलेटिन में ग्लाइसिन और प्रोलाइन जैसे अमीनो एसिड होते हैं, जो कोलेजिन बनाने में सहायक हैं। हालांकि बालों की ग्रोथ पर इसके प्रभाव को लेकर अभी और शोध की जरूरत है।

  • कम चीनी

घर पर बनी गमीज़ में आप अपनी जरूरत के अनुसार मिठास रख सकते हैं, जिससे इनमें बाजार की गमीज़ की तुलना में कम चीनी होती है।

बायोटिन के प्राकृतिक स्रोत

  • उबले अंडे की जर्दी
  • बादाम
  • अखरोट
  • मूंगफली
  • सूरजमुखी के बीज
  • सैल्मन
  • सार्डिन मछली
  • मशरूम
  • शकरकंद
  • पालक
  • ब्रोकली
  • एवोकाडो
  • दालें
Show More

Related Articles

Back to top button