टेक्नोलॉजीभारत

16GB तक की रैम वाले 5G फोन की कीमत अब ₹9 हजार से कम, मिलेगा डॉल्बी साउंड, कैमरा भी धांसू

बजट सेगमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Tecno Pop 9 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। यह फोन 16जीबी तक रैम (8जीबी रियल+8जीबी वर्चुअल) के साथ आता है। 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 9599 रुपये है। बैंक ऑफर में इस फोन पर 10 पर्सेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 9 हजार रुपये से भी कम में आपका हो जाएगा। टेक्नो के इस किफायती 5G फोन पर 479 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इसे एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

टेक्नो पॉप 9 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में दिया गया यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 16जीबी तक की रैम (मेमरी फ्यूजन के साथ) और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल एलई़डी फ्लैश के ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसमें आपको एक सेकेंडरी एआई सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोन में दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दिया गया है। ओएस की बात करें, तो टेक्नो का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दे रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button