हमर छत्तीसगढ़

हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अमित सिसोदिया (पारधी) गिरफ्तार


  • मृतक महिला एवं आरोपी अमित सिसोदिया (पारधी) है प्रेमी-प्रेमिका
  • मृतिका अपने पूर्व पति को छोड़कर रह रही थी आरोपी के साथ, चरित्र शंका बना हत्या का कारण

विवरण – प्रार्थी बेदराम साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.03.2026 को शाम को कुछ बच्चे थाना उरला क्षेत्रांतर्गत शासकय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के अंदर पीछे में 01 महिला का शव पड़ा है, जिसके सिर एवं चेहरा में पत्थर से चोट लगा है तथा खूर से सना हुआ पत्थर शव के पास पड़ा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सूचना पर घटना स्थल पहुंच कर तस्दीक करने पर प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या करना प्रतीत होने पर थाना उरला में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र 111/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

हत्या की घटना को पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतक महिला की शव की सिनाख्तगी करते हुए मृतक महिला की पहचान राधा पट्टी पति दशरथ पट्टी उम्र 30 साल निवासी पौनी थाना बेनीबोरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश हाल पता पारधी मोहल्ला थाना उरला के रूप में की गई। टीम के सदस्यों के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राईम टीम तथा डॉग स्क्वॉड के साथ करने पर टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त उरला निवासी अमित सिसोदिया की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मृतक महिला को प्रेमिका होना बताने के साथ उसके साथ ही निवास करना बताया एवं चरित्र शंका होने पर आवेश में आकर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अमित सिसोदिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रायुक्त पत्थर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अमित सिसोदिया पारधी पिता कृष्णा कुमार सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी पारधी पारा थाना उरला रायपुर।

Show More

Related Articles

Back to top button