नशे के विरुद्ध विशेष अभियान में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपी के कब्जे से 144 नग शोले मसाला देशी मदिरा (25.920 बल्क लीटर) कुल कीमत ₹14,400 की अवैध शराब जप्त की गई।
▪️ घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹64,400 मूल्य की मशरूका विधिवत जप्त की गई।
▪️ आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.07.2026 को पुलिस चौकी स्मृतिनगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की सुजुकी एक्सेस क्रमांक CG 07 BT 1967 में अवैध शराब बिक्री हेतु जुनवानी क्षेत्र की ओर परिवहन कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा परिया नाला, जुनवानी में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश पाटिल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखे भूरे रंग के बैग से 144 नग शोले मसाला देशी मदिरा (प्रत्येक 180 मि.ली.) कुल 25.920 बल्क लीटर बरामद हुई।
आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस स्कूटी एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी द्वारा स्कूटी में बैग रखकर अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर क्षेत्र में अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री की जा रही थी।
घटना स्थल :
परिया नाला, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मुकेश पाटिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शर्मा आटा चक्की के पास, पावर हाउस भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 144 नग शोले मसाला देशी मदिरा (25.920 बल्क लीटर), कीमत ₹14,400/-
2. सुजुकी एक्सेस 125 सीसी स्कूटी क्रमांक CG 07 BT 1967, कीमत ₹40,000/-
3. एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत ₹10,000/-
कुल जप्त मशरूका : ₹64,400/-
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित सूचना संकलन, प्रभावी घेराबंदी एवं वैधानिक कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों अथवा अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



