टेक्नोलॉजी

अब तक की सबसे कम कीमत पर Apple Watch SE 2, ऑफर स्टॉक खत्म होने तक

कैलिफोर्निया के टेक ब्रैंड ऐपल की पॉपुलर स्मार्टवॉच Apple Watch SE 2 अब भारत में पहले से सस्ती मिल रही है। जो यूजर्स एक भरोसेमंद और स्टाइलिश स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। Apple Watch SE 2 अपनी दमदार परफॉर्मेंस, फिटनेस ट्रैकिंग और iPhone से जबरदस्त कनेक्टिविटी के चलते बढ़िया वियरेबल है। पहली बार यह वॉच 20,000 रुपये से कम में मिल रही है।

अब तक की सबसे कम कीमत पर Apple Watch SE 2, ऑफर स्टॉक खत्म होने तक

Apple Watch SE 2 पर बंपर डिस्काउंट

Apple Watch SE 2 के 40mm डायल वाले बेस मॉडल की कीमत 20,299 रुपये है। हालांकि, अगर आप चुनिंदा बैंक्स के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद Apple Watch SE 2 की कीमत घटकर 18,800 रुपये रह जाती है। यह डिवाइस Ink Sport Loop और Aluminium Case के साथ आता है।

ऐसे हैं Apple Watch वियरेबल के फीचर्स

Apple Watch SE 2 में Retina Display दिया गया है और यह watchOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसके अलावा, इसमें कई हेल्थ और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। उदाहरण के लिए Crash Detection किसी दुर्घटना की स्थिति में अलर्ट देता है और Emergency SOS के साथ इमरजेंसी में तुरंत मदद के लिए कॉल कर सकता है।

वॉच का Heart Rhythm Monitoring फीचर दिल की धड़कन में बदलाव पर अलर्ट देता है और इसके 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस होने के चलते इसे आप इसे स्विमिंग के दौरान भी पहन सकते हैं।

Apple Watch SE 2 को iPhone और अन्य Apple डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। एक बार कनेक्ट होने के बाद आप इस वॉच से कॉल रिसीव कर सकते हैं, टेक्स्ट भेज सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और ढेर सारे काम बिना फोन को हाथ लगाए ही कर सकते हैं। यह वॉच उन लोगों के लिए भी एकदम सही है जो पहली बार Apple वॉच का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button