हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर अभी से फॉर्म हाउस बुक, तेजी से बढ़े रेट

साल 2025 खत्म होने में महज कुछ दिन बाकी हैं। हर तरफ नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। न्यू ईयर ईव के मौके पर रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और पब में देर रात तक पार्टियां होती हैं। खासकर युवाओं में इसे लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है

इस बार राजधानी में नए साल के जश्न को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर में लोग प्राइवेसी फर्स्ट कॉन्सेप्ट के आधार पर इवेंट्स के लिए तेजी से वेन्यू बुक कर रहे हैं। दोस्तों और परिवारों के छोटे-छोटे ग्रुप शहर से दूर फार्म हाउस बुक कर रहे हैं।

प्राइवेसी फर्स्ट कॉन्सेप्ट की वजह से फार्म हाउस के रेट 200-300% बढ़ गए हैं। रायपुर के आउटर इलाकों में 31 दिसंबर की रात के लिए फार्म हाउस की बुकिंग तेजी से फुल हो रही है। वहीं शहर के भीतर के ज्यादातर फार्म हाउस बुक हो चुके हैं।

वहींरायपुर में महंगे फार्म हाउस की बात करें तो सुकून द फार्म और ट्विन फार्म में 45,000-50,000 में बुकिंग हो रही है। वहीं बिल्स फार्म में 40,000-45,000। इसके अलावा SS फार्म में 20,000-25,000 में बुकिंग हो रही है। सुरक्षा में 600 जवान तैनात रहेंगे। 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग गाड़ियां रहेंगी।

रायपुर में 100 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने नए साल के जश्न के दौरान शराब परोसने की इजाजत मांगी है। इनमें से कुछ एप्लिकेशन फार्महाउस चलाने वालों की भी हैं। वहीं नवा रायपुर में नियॉन लाइट ऑन वॉटर इवेंट ऑर्गनाइज किया जा रहा है।

फ्लोटिंग डीजे नाइट पार्टी की एंट्री फीस 999 रुपए से शुरू है। इसी तरह ललित महल में बूमबैस्टिक थीम पर एक लाइव बैंड पार्टी हो रही है, जिसके एंट्री चार्ज अलग-अलग हैं। इसके साथ ही मायरा रिजॉर्ट भी ‘पल्स वेव’ थीम पर एक पार्टी होस्ट कर रहा है।

VIP रोड पर कई कैफे भी इंटरनेशनल DJs के साथ पार्टियां ऑर्गनाइज कर रहे हैं। इन प्राइवेट होटलों और कैफे ने परिवारों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके अलावा युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखते हुए शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए गए हैं।

रायपुर में फार्मा कंपनी से जुड़े दिवाकर चौधरी ने कहा कि नए साल में वह अपने दोस्तों के साथ नवा रायपुर के फार्म हाउस जाएंगे। पार्टी में प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले ही बुकिंग कर ली थी।

इस न्यू ईयर को वह दोस्तों के साथ इंजॉय करते हुए यादगार बनाना चाहते हैं। वहीं दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट शुभम विश्वकर्मा का कहना है कि वह एक प्रोफेशनल सिंगर है। नए साल में वह कैफे में सिंगिंग करते हुए अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button